Vibha Dutt (विभा दत्त)
Mrs Vibha Dutt is a multi-dimensional personality. She is a mother, wife, teacher, enterpreneur. She loves reading, writing, watching good movies, and listening to good music.
She is one of the main contributors of Hindi poetry
collection
Patjhad Sawan Vasant Bahar.
श्रीमती विभा दत्त के बहुआयामी व्यक्तित्व में एक माँ पत्नी, गृहणी, शिक्षिका, व्यवसायी का समन्वय है। उन्हें हिन्दी, अंग्रेज़ी व गुजराती में महारत हासिल है। हलवत (सुरेंद्रनगर - गुजरात) में पली-बड़ी विभा ने MA में जवाहरलाल नेहरू स्मृति पुरस्कार पाने के बाद BEd किया। KG से बारहवीं तक पढाया और वर्षों तक प्रधानाचार्य भी रहीं. उनके पिता अपने भाई के साथ लाहौर के उस पंचोली प्रोडक्शन के सह-स्वामी रहे जिसे अनेक मंझे हुए कलाकारों को पहली पार परदे पर लाने का गौरव प्राप्त है। वे अत्यल्पायु से कविता लिख रही हैं।
सम्प्रति: स्वतंत्र लेखन
रुचियाँ: ललित कलाएं, बागवानी
संगीत: अर्ध-शास्त्रीय, प्रचलित संगीत
प्रिय कवि: मीराबाई
प्रिय गायक: लता मंगेशकर, मुहम्मद रफी, मन्ना डे
प्रिय पंक्तियाँ:
-
उसको नहीं देखा हमने कभी
पर उसकी ज़रूरत क्या होगी
ऐ माँ तेरी सूरत से अलग
भगवान् की सूरत क्या होगी
-
जब कोई बात बिगड़ जाए
जब कोई मुश्किल पड़ जाए
तुम देना साथ मेरा ओ हमनवाज़
स्वप्न: सर्वाधिक अन्तराल तक तैराकी का रिकार्ड बनाना